बिग ब्रेकिंग…उत्तराखंड में अब पॉलिटेक्निक में कम छात्र संख्या वाले कोर्स होंगे बंद, तकनीकी शिक्षा मंत्री उनियाल ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
देहरादून। प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में कम छात्र संख्या वाले कोर्स बंद होंगे, इसके स्थान पर रोजगार की संभावनाओं के अनुसार नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
प्रदेश में 71 सरकारी और एक सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज है, लेकिन रोजगारपरख कोर्स न होने के कारण कई कोर्स में छात्र ही नहीं मिल पाते हैं। इस कारण तकनीकी शिक्षा विभाग ने ऐसे कोर्स, संस्थानवार बंद करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें कोर्स पूरी तरह बंद नहीं होंगे, बल्कि जिस संस्थान में छात्र नहीं है, सिर्फ वहीं बंद किए जाएंगे।
इसी क्रम में विभाग ने बीते पांच साल में 30 प्रतिशत से कम प्रवेश वाले पाठ्यक्रमों और कॉलेजों का विवरण जुटाया है, जिमसें 16 संस्थानों में चल रहे ऐसे, 20 पाठ्यक्रम बंद किए जाएंगे, इसके स्थान पर 22 संस्थानों में 23 नए कोर्स शुरू होंगे। सूत्रों के पहाड़ के कई संस्थानों में मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट, सैकेट्री प्रैक्टिस, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग एंड कम्यूनिकेशन जैसे पाठ्यक्रम में छात्र नहीं मिल पा रहे हैं, इन्हें बंद किया जाएगा। इसके स्थान पर आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, सिविल एंड एनवॉयरमेंट इंजीनियरिंग, गेमिंग, एनिमेशन जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इसके लिए नए पदों का सृजन नहीं किया जाएगा, बल्कि बंद होने वाले पाठ्यक्रमों के शिक्षकों को ही समायोजित किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग