बाजपुर में बाइक-कार की भिड़ंत, दो घायल
काशीपुर। नैनीताल मार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इधर, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। नई दिल्ली निवासी क्रिस्टो अपने दोस्त राहुल और लिंसी के साथ दो बाइक पर नैनीताल घूमने के लिए गये थे। शनिवार सुबह क्रिस्टो और लिंसी एक बाइक पर जबकि राहुल दूसरी बाइक पर सवार होकर वापस नई दिल्ली जा रहे थे। नैनीताल रोड पर अमर पैलेस होटल के पास सामने से आ रही कार और क्रिस्टो की बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें क्रिस्टो और लिंसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद वहां से गुजर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ. बरखा मंडल ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग