सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। तहसील मुख्यालय से 11 किलोमीटर दूर जरमाल गांव निवासी अमित सिंह पुत्र अर्जुन सिंह उम्र 21 और संदीप पुत्र मनोहर सिंह उम्र 22 वर्ष मंगलवार देर शाम को भूलीगांव के पास एक ढाबे से जरमाल गांव को लौट रहे थे, तभी भूलीगांव और जरमाल गांव मार्ग में बाइक रपटने से अमित 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया और संदीप 15 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों व थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व मैं पुलिस कर्मियों ने घायलों को खाई से निकाला। जहां अमित की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और संदीप का सीएचसी गंगोलीहाट में उपचार चल रहा है। घायल संदीप की हालत भी नाजुक बनी है, मृतक अमित गंगोलीहाट महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष व संदीप बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। अमित का बड़ा भाई दिल्ली में प्राईवेट कम्पनी में काम करता है मृतक की मां पूर्व में ग्राम प्रधान रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119