एफआरए के तहत बिंदुखत्ता बनेगा राजस्व ग्राम

खबर शेयर करें 👉


अंजली पंत लालकुआं

नगर पंचायत सभागार लालकुआं में आयोजित एक कार्यक्रम में बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने की प्रक्रिया में वन अधिकार समिति द्वारा 539 पृष्ठों की पत्रावली तैयार कर उपखण्ड स्तरीय वन अधिकार समिति के अध्यक्ष एसडीएम हल्द्वानी को सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित विधायक द्वारा बताया गया कि सर्वप्रथम जागरूपता शिविर, फिर वन अधिकार समिति का गठन, ग्राम स्तरीय सर्वे के बाद आज चौथे चरण में उपखण्ड स्तरीय समिति को प्रस्ताव सौंपने की कार्यवाही की जा रही है। विधायक द्वारा अवगत कराया की जल्द ही अगले चरण की प्रक्रिया भी पूर्ण कर राजस्व ग्राम बनाया जायेगा। जो लोग FRA के तहत कुछ शंकाएं पैदा कर रहे हैं उनसे निवेदन है कि एक बार FRA का अध्ययन जरुर करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा -खरदूषण बने युवक की गर्दन में लगी तलवार


एसडीएम हल्द्वानी द्वारा अवगत कराया कि अगले चरण में राजस्व, वन विभाग, ग्राम पंचायत आदि की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम स्तरीय समिति द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार सभी तथ्यों के परीक्षण हेतु सर्वे किया जाएगा। जो भी कमियां पाई जाएंगी उन्हें पूर्ण कर प्रस्ताव राजस्व ग्राम की स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय वन अधिकार समिति को प्रेषित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन


इस अवसर पर तहसीलदार, रेंजर, वन अधिकार समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ, सचिव कुन्दन चुफाल, सदस्य भुवन भट्ट, उमेश भट्ट, गोविन्द बोरा, नन्दन बोरा, कविराज धामी, पप्पू कोश्यारी, हरेंद्र बिष्ट, चंचल सिंह, विनीता रोंकाली, विनीता, बसनायत, ममता टोलिया के आलावा सुरेश पाण्डेय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगदीश पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथुन बोरा, श्याम सिंह, राम सिंह पपोला, चन्द्र सिंह दानू, दीपक जोशी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119