राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता/लालकुआं । राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता में रामलीला मंचन के दौरान शबरी आश्रम में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के आगमन तथा माता शबरी से मिलन के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। प्रभु श्रीराम के जयकारों से रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव शंकर जोशी रहे। अतिथियों ने रामलीला के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामायण के प्रसंग हमें सत्य, प्रेम, त्याग, सेवा और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बड़ी राहत: अमृतपुर बाईपास पर फिर दौड़ेंगी गाड़ियां -हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण शुरू

शबरी की भक्ति ने जीता दर्शकों का दिल

रामलीला में दिखाया गया कि माता सीता की खोज में वन-वन भटकते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण शबरी आश्रम पहुंचते हैं। वर्षों से प्रभु श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा कर रहीं माता शबरी उन्हें अपने आश्रम में देखकर भावविभोर हो जाती हैं। वह श्रद्धा और प्रेम के साथ भगवान श्रीराम का स्वागत करती हैं तथा उन्हें बेर अर्पित करती हैं। माता शबरी की निष्कपट भक्ति और प्रभु श्रीराम के वात्सल्यपूर्ण व्यवहार का कलाकारों ने प्रभावशाली चित्रण किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकअप के बाद AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर पूर्व प्रेमिकाओं को कर रहे ब्लैकमेल -कुमाऊं में 3-4 मामले आए सामने

कार्यक्रम में राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नंदन सिंह तुलड़िया, सचिव प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष किशन चंद्र पांडे, प्रबंधक विनोद बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष गोविंद गड़िया, खीम सिंह सैलाकोटी, धन सिंह गड़िया और रोशन तिवारी, उपसचिव सुंदर सिंह खर्कवाल और नीरज अधिकारी, उपप्रबंधक प्रकाश मिश्रा और चंचल सिंह कोरंगा, सुरक्षा प्रमुख लक्ष्मण सिंह नैनवाल, लेखा परीक्षक धर्मवीर सिंह बगड़वाल और भीम सिंह अधिकारी तथा संगठन मंत्री पूरन बिष्ट सहित कुर्माचल टाइम्स के संपादक धर्मानंद खोलिया और उत्तर उजाला के उपसंपादक ईश्वरी दत्त भट्ट, हरीश बिसौती मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119