विधानसभा सल्ट में चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा संगठन सक्रिय-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। विधानसभा सल्ट में चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है।सल्ट विधानसभा से विधायक प्रत्याशी महेश जीना को बनाए जाने के बाद संगठन लगातार बैठकों का दौर शुरू कर चुका है, इसी संबंध में आज भाजपा कार्यालय भिकियासैंण में विधानसभा प्रभारी प्रेम शर्मा के नेतृत्व में सभी मण्डलों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के संयोजक और बूथों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की गई।
विधानसभा प्रभारी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को “मेरा बूथ सबसे मज़बूत” का मन्त्र फूंका व कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये, और सल्ट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को भारी मतों से जिताने के लिए पुरजोर मेहनत करने की अपील सभी पदाधिकारियों से की। बैठक़ में विधायक प्रत्याशी महेश जीना ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिये की चुनाव में हर घर तक राज्य सरकार एवं विधानसभा में हुए विकास कार्यों की जानकारी पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्त्ता कमर कस लें, जिससे भाजपा संगठन के अब की बार 60 के पार के नारे को सिद्ध किया जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -पति और सास पर हत्या का आरोप
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ