अलग-अलग हादसों में पहाड़ से गिरे बोल्डरों ने दो लोगों की ली जान
पिथौरागढ़। सीमांत में दो अलग-अलग हादसों में पहाड़ से गिरे बोल्डरों ने दो लोगों की जान ली। बुधवार को पहला हादसा सुबह साढ़े नौ बजे भागीचौरा-पश्मा तल्लाबगड़ निर्माणाधीन सड़क में हुआ। यहां पहाड़ कटिंग का कार्य कर रहे पोकलैंड चालक कमलेश रतूड़ी (20) पुत्र हीरामणी रतूड़ी के ऊपर एकाएक भारी मात्रा में मलबा का ढेर और बोल्डर गिर आया। घटना की सूचना मिलते ही अस्कोट थाने से पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से बोल्डर काटकर हटाया तो चालक कमलेश मृत अवस्था में मिला।
इधर धारचूला का राथी लूरकोट निवासी दीपक सिंह (28) पुत्र दान सिंह बीते शाम बाजार से अपने घर को पैदल जा रहा था। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से दीपक करीब 40मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना के बाद युवक को खाई से निकालकर धारचूला अस्पताल लाया गया। जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट