दुखद…बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत
सितारगंज। बहन को स्कूल छोडऩे जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बहन भी घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। ग्राम साबेपुर निवासी 20 वर्षीय वंशदीप पुत्र सरवन सिंह सोमवार को बाइक से अपनी बहन को स्कूल छोडऩे जा रहा था।
पीलीभीत रोड पर नकटपूरा चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में जोरदार टककर मार दी, इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाया गया, यहां डाक्टरों ने वंशदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं बहन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल
रानीखेत में आग से स्कूटी जलकर राख, बाइक भी क्षतिग्रस्त
दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार