कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़-मंगोली के पास गुरुवार को पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में गुजरात के 12 पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: नैनी-जागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे टेंपो ट्रैवलर पलटने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली कालाढूंगी और मल्लीताल से 112 वाहन पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। मौके पर वाहन संख्या एचआर 56 सी 1444 सड़क पर पलटा हुआ मिला।

वाहन चालक आशीष वर्मा (28), निवासी ग्राम डबरी, थाना बिरनी, बिहार ने पुलिस को बताया कि टेंपो ट्रैवलर में गुजरात के 12 पर्यटक सवार थे। सभी नैनीताल से रामनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घटगढ़-मंगोली के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : साइबर ठगों का तांडव --तीन लोगों के खातों से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

मल्लीताल के कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि वाहन में अहमदाबाद निवासी सन्नी राजकुमार (42), कसीस (39), तमन थारवानी (17), युवराज (14), राजकुमार (65), परमानंद (66), भावना (60), विजय (33), प्रीत (33), समायरा (9), मायरा तथा आरती उर्सवानी (35) सवार थे। सभी को हल्की खरोंचें और मामूली चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-काशीपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, डॉक्टर समेत 12 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119