दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

खबर शेयर करें 👉

रिपोर्ट जगदीश भट्ट

अल्मोड़ा। नैनी-जागेश्वर क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तारूला बंदी खोल देवता मंदिर के समीप मैक्स वाहन संख्या UK 01 TA-1299 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक सहित दो महिलाओं की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मृतक महिलाओं में मां-बेटी शामिल हैं। हादसे में 15 वर्षीय बेटी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला पर एयरगन तानने वाले युवक का चालान -हैंडपंप टूटने को लेकर हुआ था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  1. हयात सिंह गैड़ा (28 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह गैड़ा, निवासी ग्राम न्योली, वाहन चालक।
  2. बसंती गैड़ा (48 वर्ष) पत्नी हिम्मत सिंह गैड़ा, निवासी हरड़ा।
  3. अंजली गैड़ा (15 वर्ष) पुत्री हिम्मत सिंह गैड़ा, निवासी हरड़ा, कक्षा 9 की छात्रा।

भैया दूज पर मायके से लौट रही थीं मां-बेटी

बताया जा रहा है कि बसंती गैड़ा और उनकी बेटी अंजली गैड़ा भैया दूज के अवसर पर अपने मायके बेरीनाग के बूँगा गांव गई हुई थीं। बुधवार रात दोनों मायके से अपने घर हरड़ा वापस लौट रही थीं, लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे ने मां-बेटी की जिंदगी छीन ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: नैनी-जागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, तीन लोगों की मौत

वाहन में पहले सवार थे 7-8 लोग, हादसे के समय केवल तीन थे मौजूद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन में शेराघाट से लगभग 7 से 8 लोग सवार हुए थे, जो दुर्घटना से पहले ही रास्ते में उतर चुके थे। हादसे के समय वाहन में चालक हयात सिंह गैड़ा और दोनों महिलाएं ही सवार थीं।

धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची, पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी

घटना की सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। धौलछीना थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि तीनों मृतकों के शव राजकीय चिकित्सालय पनुवानौला भेजे जा रहे हैं। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड: नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई हैबड़ा हादसा टला, तीनों हिरासत में

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। एक ही दुर्घटना में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119