रानीखेत में आग से स्कूटी जलकर राख, बाइक भी क्षतिग्रस्त

खबर शेयर करें 👉

रानीखेत। पाठक बेकरी के पास बुधवार रात अचानक आग लगने से एक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक बाइक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार, फायर स्टेशन रानीखेत को बुधवार रात करीब 8:45 बजे पाठक बेकरी के पास आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एफएसएसओ गणेश चंद्र के नेतृत्व में फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर फायर कर्मियों ने पाया कि आग की चपेट में आने से स्कूटी संख्या यूके01बी-1324 पूरी तरह जल चुकी थी, जबकि बाइक संख्या डीएल 9एसडब्लू-8654 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : साइबर ठगों का तांडव --तीन लोगों के खातों से उड़ाए साढ़े चार लाख रुपये

फायर यूनिट के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। घटना के दौरान कोतवाली रानीखेत का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या अन्य जनहानि की सूचना नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार

मौके पर एफएसएसओ गणेश चंद्र, एलएफएम खीमानंद और चंदन सिंह, डीवीआर दयाधर ध्यानी और रमेश सिंह तथा एफएम दीपक सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119