प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए दादी की रकम चोरी नहीं कर पाने से बौखलाई पोती ने ही करवाई दादी की हत्या
ज्वालापुर के चाकलान मोहल्ले में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला अर्चना की हत्या की मु्ख्य साजिशकर्ता पोती और बीबीए के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने गुरुवार को घटना का खुलासा कर बताया कि प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए दादी की रकम चोरी नहीं कर पाने से बौखलाई पोती ने उसकी हत्या करवा दी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में बुजुर्ग अर्चना शर्मा की हत्या का खुलासा किया। बताया कि मोहल्ला चाकलान निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला अर्चना शर्मा पत्नी उमाकांत क्षोत्रिय की मंगलवार दोपहर घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी।
वारदात उस समय घटित हुई थी जब मृतका का बेटा अनुराग शर्मा अपने परिवार के साथ गंगा सप्तमी के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए हरकी पैड़ी पर गया था। प्रथम दृष्टया महिला के सिर पर भारी भरकम वस्तु से वार कर हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई थी। बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए दस पुलिस टीमें गठित की गई थी। घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर उदित झा पुत्र अमित झा निवासी न्यू धीरवाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई