जिस्मफरोशी में लिप्त दस महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास से दबोची
पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन कैंपस के बाहर अभियान चलाकर जिस्मफरोशी में लिप्त दस महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद रही दस महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी अवैध गतिविधियों में लिप्त थी। आनन फानन में सभी को कोतवाली लाया गया। आरोपी महिलाओं का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। इनमें हरिद्वार, यूपी, चंडीगढ़ और बिहार की महिलाएं शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार