कैबिनेट ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। इस फैसले से 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। मंत्रिमंडल ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 150 रुपये बढ़ाकर 2,275 रुपये प्रति क्विंटल करने की भी घोषणा की। मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों को उनके 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने का भी निर्णय किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


एक जुलाई 2023 से बढ़ा भत्ता
अब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनधारकों को महंगाई राहत यानि डीआर बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल के निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ा भत्ता एक जुलाई, 2023 से लागू होगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं पर आधारित फॉर्मूले के अनुरूप है। कैबिनेट के इस फैसले से 12 हजार 857 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ सरकारी खजाने पर पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119