स्काउट गाइड की माताओं को सम्मानित करने के साथ शिविर संपन्न
हल्दूचौड़(नैनीताल)।
स्काउट गाइड की पहल पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ में विभिन्न शिविरों का समापन किया गया। इस अवसर पर संयोजक एवं ग्रुप लीडर डॉo हिमांशु पांडे ने बताया कि बच्चों को दिनाँक 24 से 28 अगस्त के दौरान स्काउट गाइड हेतु प्रथम सोपान शिविर, रोवर रेंजर हेतु निपुण कैम्प तैयारी,सर्विस कैम्प एवं कब बुलबुल हेतु प्री गोल्डन ऐरो शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ।
फ़ास्ट न्यूज़ 👉 हाईकोर्ट ने गिरधारी लाल साहू की याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित -गिरफ्तारी पर रोक की मांग

यहां रविवार को हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज द्वरा शिविर के दौरान प्रतिभागियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत द्वारा प्रोत्साहन का अवसर मिला। शिविर के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, गाइड कैप्टन दीपा पांडे, फ्लॉक लीडर डॉo आभा भैंसोडा, स्काउट मास्टर गौरी शंकर कांडपाल, रोवर ललित भट्ट, सुरेंद्र सिंह, कब मास्टर हिमांशु पांडे, सहित रोवर रेंजर का योगदान सराहनीय रहा।
समापन समारोह के दौरान तृतीय सोपान शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों हर्षित रावत, मयंक कोठारी, हिमाद्री पलड़िया, प्रियंका जोशी, करिश्मा बिष्ट, मनप्रीत कोर की माताओं के अलावा रोवर पवन पांडे व खिलेश भट्ट का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
UK…दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार
शादी के चार महीने बाद विवाहिता से मारपीट का आरोप -गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे