अवैध खनन में लिप्त पोकलैंड मशीन व डंपर पकड़ा-
बाजपुर। अवैध खनन पर नकेल डालने के लिये बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस द्वारा की जा रही सघन कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पोकलैंड मशीन तथा एक डम्पर को पकड़ कर कार्यवाही की है।
चौकी बन्नाखेड़ा के इंचार्ज एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर ग्राम बैंतखेड़ी में अवैध रूप से मिट्टी खनन में लिप्त पोकलैंड मशीन तथा डम्पर को मौके पर ही पकड़ लिया। एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि औचक छापेमारी के बाद पकड़ी गयी मशीन और वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन में लिप्त दोनों वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी