मेहमानों को लेकर होटल आए कार चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
रामनगर-काशीपुर मार्ग पर शिवलालपुर चुंगी के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक कार चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन रामनगर पहुंच गए हैं। जानकारी देते हुए कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी 32 वर्षीय बबलू पुत्र भरत सिंह बीते रविवार को रामनगर कुछ मेहमानों को लेकर एक होटल में आया था।
बताया जाता है कि रात जब उसके साथ आये मेहमानों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मेहमानों ने खोजबीन की तो होटल से कुछ दूरी पर वह लहूलुहान हालत में मिला। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीक होता है। इधर, सोमवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी