खटीमा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार देर रात एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पति का कहना है कि पत्नी डेढ़ माह से बीमार थी। खिलड़िया निवासी 25 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी सतपाल की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का मायका गोल गेट पंतनगर में है। उसका विवाह लगभग छह साल पहले हुआ था। मृतका अपने पीछे दो बच्चे 4 वर्षीय प्रतीक और 9 माह की पीहू को रोता-बिलखता छोड़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

मृतका के भाई अर्जुन ने घटना की सूचना झनकईया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की सास पांच दिन पूर्व अपनी छोटी पुत्री के घर गई थीं। पति ने बताया कि उसकी पत्नी की डेढ़ माह से तबीयत खराब चल रही थी। रविवार को वह पत्नी को सरकारी अस्पताल में दिखाने लाया था। साथ में उसकी पत्नी का बड़ा भाई करन भी था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और खून की उल्टी करने के बाद वह अचेत हो गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119