घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा -आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
खटीमा। घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विकासखंड के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 16 नवंबर की रात्रि वह अपनी पत्नी के साथ गांव में एक व्यक्ति के यहां हो रहे सुन्दर काण्ड में गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय भतीजी अकेली थी। जब वह प्रत्येक दिन खाई जाने वाली दवाई खाने के लिए रात्रि साढ़े नौ बजे अपने घर पर आया तो देखा कि आदित्य गंगवार, विशाल पटेल व सूरज पटेल उसके घर में घुसकर उसकी भतीजी को बुरी नीयत से पकड़े हुए थे और अश्लील हरकतें कर रहे थे।
उसको देखकर तीनों उसे व भतीजी पर आक्रामक होकर मारपीट करने लगे। उसके शोर मचाने पर तीनों लोग उसकी भतीजी के बाल पड़कर व सिर दीवार में मारते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए छत की तरफ भाग गए। उसकी भतीजी के बाहय व अन्दरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मझोला निवासी आदित्य गंगवार, विशाल पटेल व सूरज पटेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व धारा 115, 333, 351(2), 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप