जसपुर में दो सूदखोरों के खिलाफ केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

मूल रकम और ब्याज की पूरी रकम देने के बाद भी और रकम मांगने पर दुकानदार ने दो सूदखोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केडीके कांप्लेक्स निवासी सचिन बंसल पुत्र बृजेश बंसल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम कलियावाला निवासी मनिंदर सिंह पुत्र सरजीत सिंह,धर्मेंद्र सिंह पुत्र पहलवान सिंह दोनों सूदखोरी, ब्याज कार्य में पार्टनर हैं। पूर्व में उसने मनिंदर सिंह से ब्याज पर रकम ली थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

इसके एवज में उसने कई वर्षों तक मनिंद्र सिंह को ब्याज दिया तथा असल रकम वापस कर दी। इस दौरान दोनों ने उससे स्टांप सिक्योरिटी के रूप में चेक लिए थे। आरोप है कि पूरी रकम वापस देने के बाद जब आरोपियों से अपने चेक, स्टांप वापस मांगे तो दोनों ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद भी आरोपी उसे और रुपये देने के लिए धमका रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119