नहाने गई महिला का वीडियो बनाया, मुकदमा दर्ज़
अल्मोड़ा। हवालबाग क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नहाने के लिए बाथरूम गई महिला का युवक ने वीडियो बना लिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महिला ने तहरीर में कहा कि उसके पति पिथौरागढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां वह तीन बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया कि अर्जुन नाम का एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
बीते दिवस वह बाथरूम में नहाने गई हुई थी। इस बीच उनकी नजर रोशनदान के पास एक मोबाइल पर पड़ी। देखा तो आरोपी वीडियो बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी उसे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला ने आरोपी से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी