अल्मोड़ा में लगेंगे स्मार्ट विद्युत मीटर, जल्द होगी शुरुआत
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिवीजन में जल्द स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने की योजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद है। इसको लेकर शनिवार को डिवीजन आफिस में यूपीसीएल व अडानी पावर के बीच बैठक हुई। पहले चरण में पूरे कुमाऊं में साढ़े 6 लाख व अल्मोड़ा डिवीजन में 30 हजार स्मार्ट विद्युत मीटर लगाए जाएंगे। बैठक में इसको लेकर रूपरेखा तैयार की गई। अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले स्मार्ट विद्युत मीटर पॉवर हाउस व ट्रांसफार्मर में लगेंगे।
इसके बाद वाणिज्यिक उपभोक्ता व घरों में स्मार्ट विद्युत मीटर लगेंगे। इसके लिए यूपीसीएल मुख्यालय से टेंडर हुआ है। अडानी पावर इन दिनों सर्वे कर रहा है। आगामी अगस्त पहले सप्ताह से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू होगा। ईई मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट विद्युत मीटर लगने से विभाग व उपभोक्ता दोनों को फायदा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा, जिससे बिजली की चोरी रुकेगी। साथ ही उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में बिजली के लिए मोबाइल एप से घर बैठे रिचार्ज कर सकेंगे और रिचार्ज के प्लान के मुताबिक बिजली खपत कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता स्वीकृत विद्युत भार से अधिक बिजली का उपयोग करेगा तो बिजली स्वत: ही बंद हो जाएगी। बैठक में विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा, एसडीओ संतोष अग्रवाल, हरी शंकर बिनवाल, मनोरंजन वर्मा, कैलाश सिंह के साथ ही अडानी पावर के वी एस यादव, हरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार