स्कूल बस की टक्कर से कंपनी एमडी की मौत
रुद्रपुर । बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही सुपरटेक इंडस्ट्री की एमडी अनीता चौरसिया (35) की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। दक्ष चौराहे के पास उनकी स्कूटी को पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बस और स्कूटी को कब्जे में ले लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अनीता चौरसिया अपने पति रामशरण चौरसिया और बच्चों के साथ बालाजीपुरम, तीनपानी डैम क्षेत्र में रहती थीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद