बुर्का पहनाकर नानकमत्ता ले जाई गईं दो किशोरियां बरामद, दो युवक चिन्हित

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सितारगंज क्षेत्र की दो किशोरियों को बुर्का पहनाकर नानकमत्ता ले जाने के मामले में हड़कंप मच गया। दोनों किशोरियां सोमवार सुबह अपने घर से आवासीय विद्यालय जाने के लिए निकली थीं, लेकिन दो युवक उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में नानकसागर जलाशय क्षेत्र तक ले गए।

सोमवार दोपहर स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि स्कूल ड्रेस में दो किशोरियां नानकसागर जलाशय के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रही हैं और उनके साथ दो युवक भी मौजूद हैं। बताया गया कि किशोरियां वहां एक झोपड़ी में कपड़े बदलने गई थीं, जहां उन्हें बुर्का पहनाया गया। इस दौरान कुछ संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। झोपड़ी स्वामी को धमकाने जैसी स्थिति बनने पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि किशोरियों ने सिर्फ कपड़े बदलने के उद्देश्य से झोपड़ी का उपयोग करने का अनुरोध किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

सूचना पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। परिजनों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोनों किशोरियों को वहां से बरामद कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

एक किशोरी के पिता ने नानकमत्ता थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि इस्लामनगर, सितारगंज के दो युवक बहला-फुसलाकर गंदी नीयत से उनकी बेटियों को ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

एसओ उमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119