कांग्रेस नेता बलिगांव ने अपर जिलाधिकारी को दिया पत्र-अनुसूचित जाति बाहुल्य बलीगांव में ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल की रिपोर्ट-
गंगोलीहाट। बलिगांव की प्रधान दीपा देवी व कांग्रेस नेता राकेश कुमार तथा पुरन राम द्वारा हस्ताक्षरित पत्र पिथौरागढ़ के अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान को दिया गया। पत्र में ग्राम प्रधान बलीगांव दीपा देवी व कांग्रेस नेता राकेश कुमार व पूरन राम ने कहा है कि अनुसूचित जाति की बंजर काबिल भूमि में व पानी के स्रोतों के नजदीक नगर पंचायत गंगोलीहाट द्वारा कूड़ा निस्तारण स्थल के निर्माण की कार्यवाही की जा रही है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कहा है कि उक्त भूमि ग्राम बलिगांव व पठक्युड़ा वार्ड का गौचर व पनघट है जिसमे नगर पंचायत द्वारा जबरन कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जा रहा है। पत्र में कहा है कि उक्त कूड़ा निस्तारण स्थल का सभी ग्राम वासियो ने विरोध किया है।
वही पत्र में कहा है कि उक्त बंजर काबिल भूमि,गौचर भूमि ग्राम बलिगांव ,लेटकाने,भगौरा,पेनापानी,पठकयुड़ा व डोलिया आदि ग्रामवासियों की गौचर भूमि है जिसमे ग्राम पंचायत बलिगांव के पानी के मुख्य स्रोत है। प्रधान व कांग्रेस नेताओं ने अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को लिखे पत्र में कहा है कि उक्त गौचर बंजर काबिल आवाद व पानी के स्रोत वाली भूमि में नगर पंचायत गंगोलीहाट द्वारा कूड़ा निस्तारण कार्य बनाया जा रहा है जिससे अनुसूचित बाहुल्य गांव बलीगांव को नुकसान हो सकता है इसलिए उक्त कूड़ा निस्तारण केंद्र में जल्दी से जल्दी उचित कार्यवाही की जाए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अल्मोड़ा के दशहरे में रावण परिवार का शक्ति प्रदर्शन -18 से बढ़कर 23 हुए पुतले, चार साल बाद लौटा अहिरावण
कुमाऊं में यूपी के शातिर चोरों का आतंक -25 सलाखों के पीछे, बंद घरों को बना रहे थे निशाना
UK-सरयू के उफनते बहाव में समाया जम्मू-कश्मीर का युवक -पुलिस-NDRF ने मौत के मुंह से निकाला
महामंडलेश्वर सोमेश्वर महाराज ने किया श्री हरि ओम ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ