बालगंगा नदी में 4 दिन बाद भी लापता जसपाल का सुराग नहीं -परिजनों की बढ़ी चिंता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–पुलिस और एसडीआरएफ का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी, तलाश तेज करने की परिजनों ने लगाई गुहार

नई टिहरी। बालगंगा नदी में कार दुर्घटना के बाद लापता हुए जसपाल पुत्र लाल सिंह का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। 16 अक्टूबर की रात हुए इस हादसे के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक लापता युवक का पता नहीं चल सका है। जसपाल की कोई जानकारी न मिलने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट

जानकारी के अनुसार, बालगंगा नदी में कार दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा कार सवार जसपाल हादसे के बाद से लापता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने 17 अक्टूबर की सुबह से ही खोजबीन शुरू कर दी थी। लगातार प्रयासों के बावजूद लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से तलाश अभियान में जुटी टीमों के सामने चुनौती बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में वीडियो चलाया तो खैर नहीं! -₹1,000 जुर्माना और 6 महीने की जेल का दावा

थाना पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद से ही लापता कार सवार की तलाश लगातार की जा रही है। वहीं, जसपाल का अब तक पता नहीं चलने से परिजन बेहद परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से खोज अभियान तेज करने और लापता युवक को जल्द से जल्द तलाशने की गुहार लगाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कार के नीचे मिली नवजात ने तोड़ा दम -मां-नानी समेत तीन गिरफ्तार, चर्च के पास छोड़कर भागे थे

चार दिन बीतने के बाद भी जसपाल का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की उम्मीद और बेचैनी के बीच इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119