पांच हजार से अधिक बकाए वालों के भी कनेक्शन काटेगा ऊर्जा निगम
देहरादून। पांच हजार से अधिक बिजली बकाए वाले उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन काटे जाएंगे। मंगलवार को पूरे प्रदेश में 400 कनेक्शन काटे गए। ऊर्जा निगम को 1300 करोड़ का राजस्व मार्च महीने में वसूलना है।
अभी तक 900 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं। अब शेष तीन दिन में 400 करोड़ का राजस्व वसूला जाना है। ऊर्जा निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 9000 करोड़ का राजस्व वसूलने का लक्ष्य तय किया था। अभी तक 8600 करोड़ का राजस्व वसूला जा चुका है। पूरा 9000 करोड़ का राजस्व वसूल कर ऊर्जा निगम एक प्रतिशत लाइन लॉस कम करने के अपने लक्ष्य को पूरा कर सकेगा। इस लक्ष्य को पूरा करने को ऊर्जा निगम ने सभी सरकारी विभागों से राजस्व वसूलने को नोडल अफसर तय किए हैं।
अन्य कनेक्शनों को लेकर अभियान तेज कर दिया है। पांच हजार से अधिक जिन लोगों के भी बिजली के बिल बकाया है, उनके खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। एमडी ऊर्जा निगम अनिल कुमार ने बताया कि शत प्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग