जम्मूतवी एक्सप्रेस में फिल्मी स्टाइल में डकैती: बदमाशों ने फायरिंग कर लाखों रुपये लूटे, विरोध करने पर यात्रियों से की मारपीट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


झारखंड के बरवाडीह और लातेहार स्टेशन के बीच एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां संबलपुर से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस में फिल्मी स्टाइल में डकैती और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की है, जिससे कई यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। अपराधियों ने ट्रेन यात्रियों से लाखों की लूटपाट की। इस दौरान यात्रियों से मारपीट भी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


जानकारी के अनुसार यह घटना बीती देर रात की है। अपराधियों ने संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस-9 बोगी में वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट के बाद अपराधी फरार हो गए। वहीं, जब ट्रेन डालटनगंज स्टेशन पहुंची, तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इस कारण ट्रेन डालटनगंज मे करीब दो घंटे खड़ी रही। बाद में घायल यात्रियों का डालटनगंज स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


यात्रियों ने बताया कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने आठ से दस राउंड फायरिंग की। पुलिस ने स्लीपर बोगी एस 9 से दो खोखा बरामद कर दिया है। आधा दर्जन अपराधी करीब 35 से 40 मिनट तक लूटपाट करते रहे। बरवाडीह स्टेशन के पास जैसे ही ट्रेन रुकी, सभी अपराधी उतरकर फरार हो गए। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने कुछ यात्रियों की जमकर पिटाई भी कर दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119