जान से मारने की नियत से अधेड़ को पुल से नीचे फेंका

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। एक युवक ने दो लोगों पर जान से मारने की नियत से उसके पिता को पुल से नीचे फेंकने का आरोप लगाया है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार

पकड़िया निवासी शुभम ने बताया कि 21 सिंतबर को उसके घर पर दो लोग आए और उसके पिता राजेंद्र प्रसाद को अपने साथ बुलाकर ले गए। आरोप है कि लौटते समय आरोपियों ने सूखापुल पर बाइक रोककर उसके पिता को जान से मारने की नियत से पुल से नीचे धक्का दे दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस कर्मियों ने उन्हें पुल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस मामले में वार्ड दस पकड़िया गांव के प्रदीप सिंह राणा और अजुन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119