इण्डेन गैस सर्विस किच्छा के प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद का स्थानांतरण पर दी विदाई

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। इण्डेन गैस सर्विस किच्छा के प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद का स्थानांतरण कुमाऊं मंडल विकास निगम मुख्यालय, नैनीताल होने पर धूमधाम से उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नये प्रबन्धक पंकज गगोला के अपना कार्यभार ग्रहण करने पर जोरदार स्वागत किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने पूर्व प्रबंधक नरेन्द्र प्रसाद के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा करते हुए उनके कार्यकाल को अब तक का सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल बताया। वहीं नरेंद्र प्रसाद ने सभी सहकर्मियों को धन्यवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है। कार्यक्रम में नव नियुक्त प्रबंधक पंकज गगोला के साथ गैस होम डिलीवरी ठेकेदार हीरालाल, स्टोर कीपर चंदन गडिया, कंप्यूटर कर्मी रवीन्द्र राठौर, कमलेश बैष्णव सहित तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119