बेटी, दामाद ने मायके वालों को खिलाई नींद की दवा-फिर की चोरी-

खबर शेयर करें 👉


-आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज-

सितारगंज। बेटी, दामाद ने मायके वालों को नींद की दवा खिलाकर सुला दिया। जिसके बाद आरोपियों ने घर में रखे लाखों के जेवर, नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वार्ड पांच निवासी कमला पत्नी सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बेटी राखी सक्सेना ने वर्ष 2019 में उसके भाई रामबहादुर के पुत्र जितेंद्र से विवाह कर लिया था। जिसके बाद उसकी बेटी मायके में रह रही थी। उसने कई बार बेटी से ससुराल में जाकर रहने को बोला। आरोप है कि 24 नवम्बर की शाम दामाद जितेंद्र कुमार उसके घर आया। रात को उनके खाने में राखी व जितेंद्र ने नींद का नशा मिला दिया। इसके बाद जितेंद्र ने अलमारी में रखे 55 हजार रुपये, एक तोला सोने की झुमकी, एक तोला टाप्स, सोने की चेन, जेवरी चुरा ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गौलापार में खूनी विवाद: फावड़े के हत्थे से सिर पर वार, पत्नी की मौत—पति पर हत्या का मुकदमा

उसने सुबह उठकर देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।  दामाद, बेटी गायब थे। इसके बाद वह दामाद के घर गयी। उसने आरोपियों से जेवरात, रुपये मांगे तो उसकी बेटी, दामाद धमकी देने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चोरी की घटना में दामाद, बेटी के साथ ही उसकी भाभी जशोदा, भाई रामबहादुर की साजिश है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119