मारपीट में घायल हल्दूचौड़ के युवक की अस्पताल में मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मारपीट में घायल हल्दूचौड़ के युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने मंडी चौकी पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका

बता दें कि नारायणपुरम हल्दूचौड़ निवासी संजय पांडे बेरीपड़ाव में एक कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी उसे पहले ही घर छोड़कर जा चुकी है। वह यहां दो साल की बेटी और मां के साथ रहता था। बताया जा रहा कि बीती सात मई को वह ड्यूटी से घर नहीं लौटा। पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ गोरापड़ाव गया हुआ है। जहां अज्ञात लोगों ने संजय के सिर पर हमला किया और दोस्त वहां से भाग कर जान बचाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त --गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

संजय को लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा तो एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। दूसरे दिन उसके दोस्त ने संजय की मां को घटना की जानकारी दी। सोमवार को उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर मृतक के परिजनों की ओर से मंडी चौकी पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119