गौला पुल के पास एक युवक की नहाते हुए नदी में डूबकर मौत
हल्द्वानी। काठगोदाम में गौला पुल के पास एक युवक की नहाते हुए नदी में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस के गोताखोरों ने युवक को निकालकर एम्बुलेंस से बेस अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम होगा।पुलिस के अनुसार शम्सुद्दीन गली थाना किला मण्डी जनपद बरेली निवासी अरबाज (21) पुत्र सुलतान अपने तीन साथियों के साथ रविवार को हल्द्वानी घूमने आया था। दोपहर के वक्त चारों साथी काठगोदाम में गौला पुल के पास नदी में नहाने उतर गये।
इस बीच अरबाज देखते ही देखते गहराई में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर साथियों ने शोर मचा दिया तो वहां आस-पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। सूचना पर पहुंचे पुलिस के तैराक जवान ने डूबे युवक को बाहर निकाला। इसके बाद युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज