धन सिंह मेहता बने कांग्रेस प्रदेश सचिव-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
कांग्रेसियों ने ब्यक्त की खुशी- दी शुभकामनाएं!
कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता गंगोलीहाट के भंडारी गांव निवासी धन सिंह मेहता को कांग्रेस आलाकमान नई दिल्ली ने कांग्रेस प्रदेश सचिव के पद से नवाजा है । उक्त जिम्मेदारी मिलने पर धन सिंह मेहता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है । कांग्रेस प्रदेश सचिव धन सिंह मेहता ने कहा है आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वह मजबूती से कार्य करेंगे इससे पूर्व धन सिंह मेहता गंगोलीहाट ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं।
मेहता के प्रदेश सचिव बनने पर गंगोलीहाट कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोहरा, जिला प्रवक्ता मोहन सिंह बोरा , कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल, गणेश सिंह रावल, दिनेश बिष्ट, पिंकी बिष्ट, मनोज मेहरा, सुरेश बिष्ट, शंकर शाह गणेश बोहरा, वीरेंद्र मेहरा सहित तमाम कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज