रेल दुर्घटना को टालने के लिए पैट्रोलमैन पंकज को मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव ने किया सम्मानित
बरेली 24 जनवरी, 2023ः इज्जतनगर मंडल के मथुरा-राया रेलखण्ड पर 19 जनवरी, 2023 को रात्रि पैट्रोलिंग के दौरान पैट्रोलमैन पंकज कुमार मीना ने देखा कि किमी संख्या 339/8-9 रेलपथ पर एक रेल वेल्ड फ्रेक्चर हुआ है। पंकज कुमार मीना ने तत्काल ट्रैक संरक्षित करके स्टेशन मास्टर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ), मथुरा छावनी एवं मंडल नियंत्रण कक्ष को रेल फ्रेक्चर की सूचना दी। श्री पंकज कुमार मीना की कत्र्तव्यनिष्ठा, जागरुकता, कर्मठता एवं सतर्कता के फलस्वरुप वेल्ड फ्रेक्चर को सही समय पर ठीक किया गया तथा रेल संरक्षा को सुनिश्चित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ), मथुरा छावनी के अधीन कार्यरत ट्रैक मैंटेनर श्री पंकज कुमार मीना को संभावित रेल दुर्घटना को टालने के लिए रुपये दो हजार का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ताकि मंडल पर कार्यरत अन्य सहरेल कर्मचारी भी इनसे प्रेरणा लेकर पूरी जागरुकता, कर्मठता एवं सतर्कता से अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। साथ ही उनके मनोबल में वृद्धि हो तथा वे कत्र्तव्य पालन में सदैव उत्साहित रहें। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने श्री पंकज कुमार मीना को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे पैनी दृष्टि रखने वाले पेट्रोल मैन अपने निष्ठापूर्ण कार्यों से इज्जतनगर मंडल को गौरवान्वित कर रहे हैं। ऐसे कत्र्तव्यनिष्ठ एवं कर्मठ रेल कर्मियों पर पूरा रेल प्रशासन गर्व करता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग