नशे में पति ने पत्नी पर रॉड से किया हमला, पड़ोसियों ने बचाया
कियादेहरादून। नशे में धुत पति ने पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। उपचार के बाद महिला ने आरोपी पति के खिलाफ पटेलनगर थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि सुमन नेगी निवासी मोहब्बेवाला ने तहरीर दी। बताया कि उसका विवाह नौ दिसंबर 2019 को नवीन रावत से हुआ था। दोनों का तीन साल का बेटा है। आरोप है कि पति काफी समय से अक्सर मारपीट करता है। आरोप है कि 23 सितंबर की रात दो बजे पति नशे की हालत में घर आया। पत्नी ने नशे में इतनी देरी से आने को लेकर टोका। आरोप है कि इसे लेकर पति ने गाली गलौच शुरू कर दी। पत्नी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया।
आरोप है कि इसके बाद स्टील की रॉड से हमला किया। रोड से सुमन की पीठ और हाथ पर निशान पड़ गए। वहीं सिर में लगने घाव हो गया। महिला चिल्लाई तो किसी तरह पड़ोसियों ने बचाया। इसके बाद महिला को उपचार के अस्पताल लेकर गए। महिला ने प्राथमिक उपचार लेने के बाद आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मामले में आरोपी नवीन के खिलाफ जानलेवा हमले संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार