दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
–रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान में होंगे धरने व विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए निर्धारित स्थलों की सूची से जंतर-मंतर को हटा दिया है। इसके स्थान पर तीन नए स्थलों को प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से इस संबंध में स्थायी आदेश जारी किया गया है।
आदेश के मुताबिक, अब विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली स्थित सीबीडी मैदान को निर्धारित किया गया है। इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत एवं संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी।
आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मौजूदा निर्धारित स्थल के विकल्पों की समीक्षा करने और विरोध प्रदर्शन एवं धरने आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के उद्देश्य से एक समिति गठित की थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटाने का निर्णय लिया गया है।
दिल्ली पुलिस का यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी पिछले स्थायी आदेश में आंशिक संशोधन के तौर पर जारी किया गया है। नए निर्णय के बाद राजधानी में विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए निर्धारित स्थलों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग