जमरानी नहर में जाम लगने से नहर का पानी घरों में घुसा, विधायक डॉ. बिष्ट ने राजस्व विभाग को दिए नुकसान का आकलन करने के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते भारी बारिश में जमरानी नहर में जाम लगने से नहर का सारा पानी लोगों के घरों तक जा पहुंचा। वही खेत खलिहान सब डूब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने राजस्व विभाग के तहसीलदार मनीषा बिष्ट एवं कर्मचारियों के साथ नुकसान का जायजा लिया।

विदित हो कि विगत दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश नए लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते जमरानी नहर में जगह-जगह कूड़ा करकट फंसने से जाम लग गया। जिससे सारे नहर का पानी लोगों के खेत खलिहानों से लेकर घरों तक जा पहुंचा। यहां तक कि दुर्गा भगवानपुर स्थित पेपर बैग बनाने वाली जय गोलू इंडस्ट्रीज के अंदर भी सारा पानी घुस गया, जिससे उनका कच्चा माल खराब हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

वही दुर्गा भगवानपुर के राजेश जोशी के घर में नहर का सारा पानी चला गया, जिससे वहां रह रहे लोगों का सारा सामान खराब हो गया। इसके अलावा क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने से घर में रखा सारा समान इत्यादि खराब हो गया। यहां तक की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

सूचना पर पहुंची तहसीलदार मनीषा बिष्ट भारी बारिश के बीच नहर का जाम खुलवाने की कोशिश करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इस दौरान मौके पर पहुंचे विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के जेई सहित अन्य अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। उनका कहना था कि समय रहते सिंचाई विभाग सोए रहता है। जिसका खामियाजा आज स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

इस दौरान जयपुर खीमा की प्रधान सीमा पाठक, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संदीप पांडे, समाजसेवी कीर्ति पाठक, पूर्व प्रधान चंदू पंत, राजू जोशी, भुवन चंद पाठक के अलावा क्षेत्र के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119