नाबालिग से दुराचार करने वाले दो गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग। थल में पांच माह पूर्व तहसील डीडीहाट के एक गाव बरसायत के तिलाड़ी गांव की नाबालिग बालिका से उसी की रिश्ते की बुआ के लड़के डीडीहाट के छनपट्टा निवासी गोलू कुमार पुत्र प्रेम राम द्वारा नाजायज संबंध बनाकर उसके गर्भवती होने का मामला छः दिन पूर्व प्रकाश में आया था.जिसमें थल थाने में आरोपी जो कि  पॉलिटेक्निक कर रहे गोलू कुमार के खिलाफ पॉस्को अधिनियम में केस दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती -मुंबई में बैठे प्रेमी से ऑनलाइन कराया निकाह

थल थाने के थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने बताया कि पूरे घटना क्रम के  साक्ष्य संकलन के बाद और नाबालिग पीड़िता के 183 के तहत बयान के बाद उसके साथ दुराचार में एक और दूसरा नाम उजागर हुआ हैं.पीड़िता ने अपने ही गांव के चाचा के लड़के महेश कुमार पुत्र हरीश राम पर भी नाजायज संबंध बना कर दुराचार का आरोप लगाया है.रिश्ते नाते को तार तार करने वाली इस सनसनी जघन्य घटना के बाद दोनों ने रिश्ते में पीड़िता नाबालिग के भाई होने के नाते को शर्मसार कर डाला है.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

थानाध्यक्ष अम्बी राम आर्या  द्वारा गठित टीम में इस केस कि विवेचना कर रही उप निरीक्षक प्रियंका मौर ने  गोलू कुमार को सुबह प्रातः उसके घर चनपपट्टा डीडीहाट से गिरफ्तार कर लिया है वही दूसरी गठित एएसआई दिनेश शर्मा,हेड कांस्टेबल राकेश और सुरेश ने दूसरे आरोपी महेश कुमार को उसके घर तिलाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है.दोनों आरोपी पर पॉक्सो के साथ आईपीसी धारा 386 में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119