प्रॉपर्टी डीलर के साथ रील बनाने पर दो दरोगा निलंबित
उत्तर प्रदेश पुलिस के दो उपनिरीक्षकों को एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ कथित तौर पर ‘रील’ बनाने के लिए निलंबित किया गया है। इस वीडियो में पुलिस कर्मी प्रॉपर्टी डीलर के सुरक्षा अधिकारी बने थे।
धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार अंकुर विहार थाने में तैनात थे, जबकि रील को गाजियाबाद जिले के लोनी के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर सरताज के कार्यालय में फिल्माया गया था। वे सरताज के साथ ‘रील’ बनाने के लिए उसके कार्यालय गए थे।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया, उन्होंने उपनिरीक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया और दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद यादव ने बताया कि सरताज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग