कौसानी में महिला का शव मिलने से सनसनी-हत्या की आशंका-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कौसानी मेंं एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। महिला के पति ने अस्पताल में पहुंचकर महिला की शिनाख्त की। इस पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दे दी। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस शव को बागेश्वर जिला अस्पताल ले आयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

आज सुबह महिला का पति अस्पताल पहुंचा तो उसकी महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी दीपा देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी। बेटी के मौत की खबर सुनकर भाई व मां समेत अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।मायके वालों ने आशंका जताई की उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। बताया जा रहा है कि मृतका की 18 साल की बेटी व 16 साल का बेटा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119