हल्द्वानी…जजी कोर्ट के बाहर फायरिंग, एक की हालत गंभीर
हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार को फायरिंग की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद अचानक गोली चली, जो सीधे एक युवक के सिर में जा लगी।
गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान जब दूसरे पक्ष के दो युवक वहां आए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बढ़ते तनाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में पुलिस को तैनात करना पड़ा।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।हल्द्वानी जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मेडिकल इमरजेंसी में समलैंगिक पार्टनर को मिल सकता है मेडिकल फैसले का अधिकार -केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में जताई सहमति