उत्तराखंड : पत्नी से रिश्तों के शक में मुंहबोले साले की गला दबाकर हत्या -आरोपी जीजा हिरासत में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा के जवाहर नगर में आधी रात के बाद रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 29 वर्षीय अमन ठाकुर की कथित तौर पर उसके मुंहबोले जीजा ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अमन का शव पूरी रात बरामदे में पड़ा रहा, जबकि घर के भीतर सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ (उत्तर प्रदेश) निवासी अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर पिछले करीब तीन वर्षों से जवाहर नगर निवासी परबीना पत्नी स्व. जगदीश के घर में मुंहबोले बेटे के रूप में रह रहा था। परबीना की चार बेटियां प्रीति, कशिश, रागिनी और नेहा तथा 14 वर्षीय बेटा वंश है। कशिश की शादी पास ही रहने वाले निक्की उर्फ राजेंद्र से हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में हरित पहल पर संवाद -200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

परबीना के अनुसार मंगलवार रात कशिश अपने भाई वंश के साथ मायके में थी, जबकि वह बड़ी बेटी प्रीति की ससुराल रामपुर गई हुई थी। इसी दौरान मोहल्ले में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में अमन और निक्की के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अमन घर के बाहर बरामदे में जाकर सो गया। बताया जा रहा है कि अमन ने शराब पी रखी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मेडिकल इमरजेंसी में समलैंगिक पार्टनर को मिल सकता है मेडिकल फैसले का अधिकार -केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में जताई सहमति

आरोप है कि रात करीब 12 बजे के बाद निक्की दोबारा वहां पहुंचा और बरामदे में सो रहे अमन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के दौरान घर के अंदर कशिश और उसका 14 वर्षीय भाई वंश सो रहे थे। वारदात इतनी खामोशी से हुई कि दोनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह कशिश जब बाहर निकली तो बरामदे में अमन का शव पड़ा मिला।

परबीना ने पुलिस को बताया कि निक्की को अपनी पत्नी कशिश और अमन के बीच रिश्तों को लेकर शक था। इसी शक के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पीएम मोदी के जन्मदिन पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं

सूचना मिलने पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी और बनभूलपुरा कोतवाल डीएस फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शक के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के समय घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119