टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी रोडवेज की बस, यात्रियों में मची की चीख पुकार
चंपावत: जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सोमवार सुबह के समय रोडवेज की बस की दुर्घटना की खबर से हड़कंप मच गया. टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की बस चलथी से पहले सिन्याड़ी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई.
बस के पलटने से यात्रियों में जहां चीख पुकार मच गई, वहीं स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला. गनीमत यह रही कि बस अनियंत्रित होकर खाई में नहीं गिरी. बस के सड़क पर ही पलटने से कुछ यात्रियों को ही चोटें आईं. सभी यात्रियों को अन्य बस के माध्यम से परिवहन निगम के द्वारा पिथौरागढ़ को रवाना कर दिया गया. बस में दुर्घटना के वक्त कुल 25 यात्री सवार थे.
बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-चिल्लाहट मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने किसी तरह यात्रियों को बस से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि हादसे में यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए हैं. दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस यूके07पीए-3201 काफी पुरानी बताई जा रही है.
चालक के अचानक बस पर नियंत्रण खोने से हादसा हुआ है. उस समय बस में कुल 25 यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्हें दूसरी बस से पिथौरागढ़ भेज दिया गया है. फिलहाल बस में कोई तकनीकी कमी होने की बात सामने नहीं आई है.
–नरेंद्र कुमार गौतम, एजीएम, टनकपुर रोडवेज-
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न