चारा काटने गए व्यक्ति को हाथी ने मार डाला, दस दिन के अंदर दूसरी घटना

खबर शेयर करें 👉

मवेशियों के लिए पत्ते काटने जंगल गये एक व्यक्ति को हाथी ने पटककर मार डाला। खटीमा के विरिया मझोला निवासी मोहम्मद सुलेमान (50)पुत्र मोहम्मद सद्दीक रविवार को अपने चचेरे भाई रऊफ के साथ मवेशियों के लिए पत्ते काटने किलपुरा रेंज के जंगल गया था। रऊफ पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रहा था तथा मोहम्मद सुलेमान पेड़ के नीचे पत्ते एकत्र कर रहा था, इसी दौरान एक टस्कर हाथी वहां आ गया। हाथी ने सुलेमान को पटककर मार डाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अल्मोड़ा में भारी भूस्खलन, वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग बंद -सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

हाथी का हमला देखकर रऊफ पेड़ पर ही छिपा बैठा रहा। टस्कर हाथी के वहां से वापस जाने के बाद रऊफ पेड़ से उतरकर गांव पहुंचा और घटना का जानकारी दी। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने मामलेे की सूचना वन विभाग को दी। वनक्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पांडे, वन दरोगा खीमानंद आर्य, सुरेंद्र बिष्ट, रमेश आर्य, भगत सिंह महरा आदि घटना स्थल पर पहुंचे और शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सोमवार को एसआई विजय बोहरा ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धौलीनाग मेले में महिला ने पेश की ईमानदारी की मिसाल -खोया सोने का मंगलसूत्र पुलिस को सौंपा

युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में दहशत का माहौल है। डीएफओ ने रेंजर को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

  दस दिनों में हाथी के हमले की दूसरी घटना

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-खटीमा में तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

दस दिनों में हाथी के हमले की यह दूसरी घटना है, जिसमें यह मौत हुई है। इससे पूर्व बीते 12 जनवरी को जानवरों के पत्ते काटने गए नौगवानाथ निवासी मदन राम (55) पुत्र गौरी राम को किलपुरा रेंज की वन सीमा से 100 मीटर दूर पश्चिमी किलुपरा द्वितीय प्लॉट संख्या तीन मे हाथी ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया था।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119