कमरे में फटा छोटा गैस सिलेंडर, चार घायल
नोएडा। नोएडा के थाना फेज 3 इलाके में रविवार सुबह 6:30 बजे एक कमरे मेें रखा पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर फटने से चार लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए। सिलेंडर फटने के कारण कमरे में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 फरवरी को सुबह 6:30 बजे थाना फेज-3 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-ममूरा गली नम्बर 3 में 5 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग भूतल पर एक कमरे में लगी थी। इसमे अतर सिंह (35), मिथलेश (32), कृष्णा (15) और गौरी (10) झुलस गए। सभी को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार