आयुष के उच्च अधिकारियों के निर्देशन में लगाया नौला में होम्योपैथिक का निःशुल्क शिविर

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैण। माननीय सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा के आदेशानुसार एवं निदेशक होम्योपैथी चिकित्सा सेवाएं देहरादून व जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी बीना बरगली के निर्देशानुसार राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भिकियासैंण के डॉ0 बीना टम्टा एवं फार्मासिस्ट श्रवण कुमार कोहली,व एमपीडब्ल्यू प्रहलाद सिंह बिष्ट के द्वारा पंचायत घर नौला मैं आउटरीच कैंप लगाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खड़िया खनन से मनगढ़ में बढ़ा भूस्खलन का खतरा - खेतों तक पहुंचा मलबा

जिसमें कुल -53 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निशुल्क होम्योपैथिक उपचार के साथ ही निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। वहीं डा0 बीना टम्टा क्षेत्रीय लोगों को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एएनएम जैनल श्रीमती पूनम रावत, तथा आशा कार्यकर्ती पुष्पा देवी आदि द्वारा शिविर को सहयोग दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119