सरकारी शिक्षक ने लड़की से किया कई बार दुष्कर्म, दरिदंगी के बाद धमकाया
देहरादून। शिक्षा विभाग में तैनात सरकारी शिक्षक ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। सरकारी शिक्षक पर एक लड़की पर कई बार रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस पर शिकायत करने पर आरोपी शिक्षक ने उसे धमकी भी दी है। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। उत्तरकाशी के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक पर देहरादून की एक लड़की से रेप का आरोप लगा है। कुछ समय पहले ही आरोपी की सगाई हुई थी। पीड़िता ने शिक्षक पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
सीओ डालनवाला आशीष भारद्वाज के अनुसार, मूल रूप से श्रीनगर निवासी एक युवती देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले कई साल से कोचिंग कर रही है। सात साल पहले प्रवीन भट्ट हाल निवासी राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगोड़ा उत्तरकाशी उससे देहरादून में मिला था। तब आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि नौकरी लगने के बाद वह अक्सर दून मिलने आता और शारीरिक संबंध बनाता। हाल ही में पीड़िता को पता चला कि शिक्षक ने दूसरी जगह सगाई कर ली है। इसके बाद पीड़िता ने बात की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस कार्रवाई पर भी धमकाया। एसएसआई नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराया जा रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे सकती है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119


राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन