यूक्रेन में फंसे सभी उत्तराखंडवासियों को सुरक्षित घर पहुंचाए सरकार-किरौला
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों को तुरंत वापस लाकर उनके घर तक पहुंचाने के साथ ही राज्य सरकार यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के विद्यार्थियों की आगे की शिक्षा को लेकर असमंजस को दूर कर उनकी शिक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी भी तय करे।
अल्मोड़ा धर्मनिरपेक्ष युवा मंच व अल्मोड़ा बारामंडल से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी विनय किरौला ने राज्य सरकार से माँग की है कि यूक्रेन में फंसे सभी उत्तराखंडवासियों को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाये तथा साथ ही युद्ध के कारण उनकी शिक्षा में जो व्यवधान हो रहा है और होगा उसकी जिम्मेदारी भी राज्य सरकार स्वयं ले। जिससे उन्हें आर्थिक रुप से तथा करियर संबंधी नुकसान ना हो। क्योंकि यूक्रेन में अधिकांश छात्र छात्राओं द्वारा बेहतर शिक्षा लेने हेतु ही दाखिला करवाया है और निश्चित ही इसके लिए उनके द्वारा भारी धनराशि लोन ली गयी होगी इसलिए राज्य सरकार उत्तराखंड के युवा निवासी जो यूक्रेन में फंसे है उनकी पढ़ाई में होने वाली व्यवधान की क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी तय करे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग