ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

खबर शेयर करें 👉

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारम्भ निदेशक कर्नल ए.के. नायर, प्राचार्या हंसी नेगी, अन्य विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह में बीएससी नर्सिंग छात्रा को व्यवसाय के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई और फ्लोरेंस नाइटगेल के नक्शेकदम पर चलते हुए छात्रों को बीमार और घायल व्यक्तियों की देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

परिसर निदेशक कर्नल ए.के. नायर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन में रहकर अपना प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रेरित किया

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईवे पर अचानक सामने आई गाय से बचने की कोशिश पड़ी भारी -स्कूटी सवार युवक की मौत

नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर हंसी नेगी ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें कर्तव्यों की प्रतिबद्धता के बारे में बताया और लक्ष्य प्राप्त करने और सर्वोत्तम प्रशिक्षण के लिए उन्हें मजबूत किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नेहा भट्ट द्वारा किया गया तथा समापन डॉ. प्रतीति हलदार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा

कार्यक्रम में श्री एलेक्स जेम्स, स्वीटी परिहार, सपना कुँवर, खुशबू घिंगा, बबीता बिष्ट, तनुजा, शिवानी, प्रीति एवं अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119